आज टेलिविजन पर हैदराबाद पुलिस के द्वारा मुला -मौलवियों, तांत्रिको तथा काला जादू करने वालों के घिनौने कार्य को दिखाया गया है। पुलिस ने काफी संख्या में इनकी की गिरफ्तारी की है। जो फुटेज टेलिविजन पर दिखाई गई है उन से इन लोगों की दरिंदगी का पता चलता है कि ये कैसे -केसे घिनौने तरीके अपना कर, भूत प्रेत उतारने का पुख्ता इंतजाम करने का वादा देकर बच्चों, बड़े आदमियों व अौरतो को शारीरिक रूप से घायल व टॉर्चर करते हैं। यहां तक कि अौरतो के साथ बलात्कार करने में भी नहीं चूकते है। यह बातें समाचार पत्रों तथा टेलीविजन में अक्सर पढने को मिलाती रहती हैं। पर देश की सरकार व पुलिस प्रशासन इनके इन उत्पीड़नों को किसी लोकल राज्य नेताओं के दबाव में या फिर अपनी जेब गरम हो जाने पर, इन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। पर लगता है कि हैदराबाद के बड़े पुलिस अफसर व तांत्रिक के डिस्को डांस की विडियो फिल्म टेलिविजन पर दिखाए जाने पर ही हैदराबाद पुलिस हरकत में आई है। पर देर आये दुरुस्त आये कार्यवाही तो शुरू हो गई है।
मैं आपको यह बता देना चाहता हूं कि :-
1:- इन मुला मौलवियों, तांत्रिकों व जादू टोना दूर करने वालो का पूरे देश में एक जमघट सा लगा है।
2:- शहरों व गांवों की दीवारों पर इन के फोटो युक्त पेपर चिपकाए मिल सकते हैं, उन में इनके मिलने का पता समय तथा फोन नंबर भी लिखा रहता है।
3:- जो हैदराबाद पुलिस ने दिखाया है ये तो उस से भी ज्यादा जनता को टॉर्चर करते हैं। अौरतो के साथ बलात्कार करने में भी नहीं चूकते है।
4:- ये लोगों की हर बीमारी का इलाज, अपनी तांत्रिक विधा से ठीक करने की गारंटी दे कर उन को अपने माया जाल में फंसा लेते हैं। तथा फिर शुरू होता है इन का लोगो को टॉर्च करने, लूटने का काम। अपने माया जाल में फंसा कर अौरतो की इज्जत तक लुट लेते हैं।

अब आप समझ गये हैं कि पुलिस के पास इन के पुख्ता सबूत होते हैं पर पुलिस इन पर हाथ नहीं डालती हैं। पुलिस भाग दौड़ जब करती है जब कोई घटना, घट जाती है। पर पकडे जाने पर, इन को छोड़ने के लिए राज्य के नेताओं का दबाव पुलिस पर बन जाता है या फिर पैसे के लालच में भी कुछ पुलिस वाले इन को छोड़ देते हैं।
अब समय आ गया है कि हैदराबाद पुलिस से सबक लेकर, देश की हर राज्य की पुलिस, जिला लेवल के चीफ मेडिकल अफसरों, महिला आयोग तथा मानवाधिकार आयोग को मिल कर इन सारे मुला -मौलवियों, तांत्रिकों व काला जादू -टोना करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।।।
अगर ये संगठन इमानदारी से अपने काम को अंजाम दे तो इन को समूल समाप्त किया जा सकता है। पर इमानदारी से कार्य हो, तब ही होग.

No comments:
Post a Comment