Read in your language!

Saturday, 1 October 2016

संसार को उग्रवादियों से मुक्त कराने के लिए पाकिस्तान द्वारा पैदा किये सब उग्रवादियों को मारो। नरेंद्र मोदी जी जल्दी समझ जाओ की पाकिस्तान गजनी का वंशज है तथा गजनी के पद चिन्हों पर ही चल रहे हैं । अब गजनी की तरह पाकिस्तान को अधिक मौका देना भारत को मंहगा पड सकता है

हमारी फौज ने ता 29/09 2/2016 को पाकिस्तान में घुस कर 50 उग्रवादियों को जो ढेर किया है उस के लिए हम हमारी फौज की दिल से सराहना करते हैं। मैंने अपने पोस्ट ता 30/09/2016 में भी सराहना की है। पर मैंने गजनी के बारे में भी कुछ लिखा है। हम हर तरह से पाकिस्तान में पैदा उग्रवादियों को मार गिराते है और फिर दूसरे उग्रवादियों को पाकिस्तान, भारत में हमला कर ने के लिए भेज देता है। इन हमलों में विदेशी पर्यटकों को भी मारा जाता है। इन उग्रवादियों को तो केवल लोगों को मौत देने के लिए भेजा जाता है। मरने वालों में चाहे वो भारतीय, अमेरिकी,  रूस, जापान चीन, अरब देश या फिर कोई भी देश का हो, इन को तो सब को मारने के लिए भेजा जाता है। ताकि संसार में उग्रवादियों की धाक जम जाये तथा संसार का हर देश इन उग्रवादियों से घबराकर कुछ भी नहीं बोले। 

आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी मैं आप को बता देना चाहता हूं कि साल 1947-1948 मे जो गलती आदरणीय जवाहरलाल नेहरू ने सरदार पटेल को कश्मीर में आगे बढ़ने से रोक कर की थी उस के लिए जान माल का भुगतान भारत आज तक करता आ रहा है। पाकिस्तान गजनी के पद चिन्हों पर ही चल रहा है। (1) सन 1947-1948 से आज तक चार युध्द हो चुके  हार जाता है और फिर तैयार हो कर लडने के लिए आ जाता है।
(2) पाकिस्तान में पैदा उग्रवादी संगठनों के उग्रवादियों ने भी सन 1947-1948 से आज तक हजारों हमले आम आदमीयो पर किये, चाहे वह किसी भी देश का नागरिक हो, इन उग्रवादियों को उन को मारने में कभी भी कोई भी फर्क नहीं पड़ा। 

अब समय आ गया है कि भारत के साथ साथ संसार को उग्रवादियों से बचाने के लिए, पाकिस्तान में घुस कर उग्रवादियों के जन्म दाता हाफिज सईद व उसके संगठन तथा दूसर अन्य  उग्रवादी संगठनों को जड मूल से समाप्त  करना होगा।
 
मै आप को बता देना चाहता हूं कि पाकिस्तानी सेना व राज नेता तथा उग्रवादी संगठन तो अपने वंशज गजनी से भी आगे निकल गए हैं और आप माफ करते हुए आ रहे हो। आप गीता के उपदेश को भूल गए हो। गीता ग्रंथ का कुछ सार नीचे लिखा है :----

1:- संसार में जो भी पैदा हुआ है उसे मरना ही पड़ता है।
2:- जब आदमी  संसार में पैदा होता है तो संसार में कुछ भी ले कर नहीं आता है तथा जब मरता है तो खाली हाथ ✋ जाता है।
अब समय आ गया है कि, कैसे करना है वो आप जाने,  पर हम को अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को पाकिस्तान से छीनना है। बिलोचिसतान व गिलगित को पाकिस्तान से आजाद कराने में मदद करना है तथा पाकिस्तान के उग्रवादियों को समाप्त कर के संसार को उग्रवादियों से मुक्त कराना है। क्योंकि पाकिस्तान ही संसार में उग्रवादियों का जन्म दाता है।
अगर अब आपने किसी भी दबाव में पाकिस्तानी रूपी   गजनी को माफ किया या फिर गीता के उपदेश को भूल कर फिर कोई चूक की तो, उस के लिए भारतवर्ष को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड सकती। 

   (अब गजनी को नहीं छोड़ो) नहीं तो होगा कि :- अब पछताए क्या होए जब चिडिया चुग गई खेत)

No comments:

Post a Comment